आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाँसी

MISSION SHAKTI

BY COLLEGE STUDENTS

आज दिनांक 13. 11 .2024 को आर्य कन्या महाविद्यालय झांसी में प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक की अध्यक्षता में मानव विकास संस्थान तथा दैनिक जागरण दीपांजलि के संयुक्त तत्वावधान में  वीरांगना लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर आयोजित दीपांजलि महोत्सव के अंतर्गत एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय संजय शुक्ला सेवानिवृत्ति जॉइंट डायरेक्टर मत्स्य विभाग रहे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा उनके समक्ष दीप प्रज्वलित करके हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई का अभिनय प्रस्तुत किया गया जिसमें से ट्विंकल मुस्कान रायकवार तथा छाया चौधरी द्वारा उत्तम प्रदर्शन किया गया। सभी छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभागिता की। इस कार्यक्रम में मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री  अशोक अशोक अग्रवाल (काका जी) डॉक्टर एस निगम पूर्व प्राचार्य बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी , मुन्ना भैया साहू, अजय सिंह राठौड़ जी सूरज कुमार मलिक जी तथा मनोज सोनी जी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर कविता अग्निहोत्री डॉक्टर मोनिका त्रिपाठी डॉक्टर अपर्णा चौबे डॉक्टर वर्षा , डॉक्टर सपना अरोड़ा तथा डॉक्टर  रेनू शिवहरे रही। 

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की डॉक्टर दीप्ति भदोरिया डॉक्टर स्वाति भदोरिया डॉक्टर कल्पना निरंजन दो दीप माला डॉक्टर समित डॉक्टर निधि डॉक्टर रागनी डॉक्टर अपूर्वा आदि प्रवक्ताएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार सपना अरोड़ा द्वारा व्यक्त किया गया।